- Hindi News
- ओवरटेकिंग के मामले में भिड़े ट्रक चालक गिरफ्तार
ओवरटेकिंग के मामले में भिड़े ट्रक चालक गिरफ्तार
मदनगंज-किशनगढ़| जयपुरहाइवे स्थित होटल पनघट के पास शनिवार देर रात को ओवरटेकिंग को लेकर दो वाहनों के ट्रक चालक खलासी आपस में भिड़ गए। घटना से माहौल गर्मा गया। सूचना पर किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने तीन जनों को शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार कर लिया। तीनों को रविवार को उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। किशनगढ़ शहर थाना पुलिस के अनुसार शनिवार रात को 11 बजे पनघट होटल के पास दो ट्रक चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। ओवरटेकिंग के प्रयास में दोनों वाहनों के चालक खलासी आपस में उलझ गए। दोनों वाहन चालकों के बीच गर्मागर्म बहस हो गई जिससे माहौल गर्मा गया। सूचना पर किशनगढ़ शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सवाई माधोपुर निवासी बनवारी लाल मीणा, मोहन सिंह बिहार निवासी बंटी कुमार सिंह को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।