पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलदाय विभाग का शटडाउन शुरू

जलदाय विभाग का शटडाउन शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावों में निकली हिंदुजा फैमिली की बारात

गर्मीएवं उर्स मेले की पूर्व तैयारियों को लेकर जलदाय महकमे ने गुरुवार रात से शटडाउन शुरू कर दिया है। अजमेर शहर समेत अन्य प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को पानी की सप्लाई दी जाएगी। अजमेर सिटी प्रथम-द्वितीय तथा केकड़ी सब डिवीजन के इंजीनियर आपसी सामंजस्य से शटडाउन वर्क करेंगे। शुक्रवार को अजमेर, नसीराबाद, ब्यावर, केकड़ी और किशनगढ़ में स्टोर किया हुआ पानी सप्लाई किया जाएगा। 14 एवं 15 फरवरी को जलापूर्ति नहीं की जा सकेगी। शटडाउन सफलता से पूरा होने के बाद 16 फरवरी को सुबह से पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

शेष| पेज 10

पत्रकारकॉलोनी छह घंटे लेट सप्लाई

कोटड़ा स्थित पत्रकार कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में शुक्रवार को सुबह 8 बजे होने वाली पानी की सप्लाई दोपहर में 3 बजे बाद हो पाई। महकमे के अनुसार लाइन में लीकेज सुधारने एवं पानी को दूषित होने से बचाने के लिए सप्लाई को लेट किया गया।

इनका कहना है

जलदाय महकमे ने शटडाउन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को स्टोर किए हुए पानी की सप्लाई होगी। 14-15 फरवरी को सप्लाई नहीं होगी। आमजन पानी को व्यर्थ जाने दें, आवश्यकतानुसार पानी स्टोर करके रखें। 16 फरवरी को सुबह से नियमित सप्लाई शुरू होगी।

-सुनील सिंहल, एसई, पीएचइडी, अजमेर

उदयपुर. हिंदुजाग्रुप के संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु मीरचंदानी गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गए। लेकसिटी में हुई इस हाईप्रोफाइल शादी में करीब 800 वीवीआईपी मेहमानों ने शिरकत की। फेरों की रस्म जग मंदिर में हुई। इससे पहले शाम सवा चार बजे उदय विलास पैलेस के पिछोला किनारे से गणगौर नाव में दूल्हा-दुल्हन जग मंदिर पहुंचे। उनके पीछे खास तौर पर सजीं 14 नावों में बाराती थे। पुरुषों ने ब्लैक एंड व्हाइट कोट के साथ सुनहरा साफा पहना, वहीं महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट में थीं। फोक म्यूजिक , शहनाई की धुनों के बीच वर-वधू को स्टेज पर ले जाया गया।

आज सप्लाई होगा स्टोर हुआ पानी, 14-15 फरवरी को नहीं होगी जलापूर्ति