अपहरण की कहानी ने पुलिस को उलझाया
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़
शहरके दो प्रोपर्टी डीलरों के अपहरण की नाटकीय घटना ने गुरुवार को जहां पुलिस को दिनभर चक्करघिन्नी बना दिया वहीं शाम को व्यापारियों के रहस्यमय ढंग से मिलने के बाद भी पुलिस को कई सवालाें के जवाब नहीं मिल पाए।
पीड़ितों ने एसपी को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने दोनों को कार में बैठाकर उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी। उसके बाद वे दोनों को रातभर कार में घुमाते रहे। पुलिस नाकाबंदी को देख अपहरणकर्ता दोनों को सुरसुरा स्थित ढाबे पर छोड़ गए। इस दौरान दोनों के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने डॉक्टर को बुलाकर दोनों का इलाज कराया। दोनों ने आरोप लगाया कि वे अपने साथ 40 लाख रुपए लेकर गए थे और अपहरणकर्ताओं ने नकदी लूट ली। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
अनसुलझेसवाल
कथितअपहरण की यह घटना कई सवाल पीछे छोड़ गई जिसके जवाब खुद पुलिस को भी नहीं मिल रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी जयपुर हाइवे पर कर रखी थी पर अपहरण के शिकार सुरसुरा स्थित ढाबे पर मिले। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों घर गए। दोनों ने अपहरणकर्ताओं को पहचानने से इनकार कर दिया। दोनों घर से अपनी कार में गए लेकिन आगे अपहर्ताओं की कार में गए। सुरसुरा में जब मिले तो किसकी कार में गए। उनकी अपनी कार में गए। ग्राहक बनकर आए कथित अपहर्ता नकाबपोश तो नहीं थे तब व्यापारियों ने पहचाना कैसे नहींं?
पुलिसने खंगाले होटल, ढाबे
पुलिसटीम ने जयपुर हाइवे, नसीराबाद हाइवे स्थित होटल, ढाबों, धर्मशाला गली मोहल्लों में दबिश देकर सारे क्षेत्रों को खंगाला। बोराडा, किशनगढ़, गांधीनगर पुलिस थानों की टीमों ने हाइवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की।
अलग-अलगमोबाइल लोकेशन से चकरघिन्नी
दोनोंडीलरों के लापता होने के बाद उनके मोबाइल चालू थे। दोनों की मोबाइल लोकेशन कभी अजमेर माखुपुरा, कभी जयपुर, कभी सिटी रोड के पास रही थी। पुलिस ने आरके कॉलोनी, शिवाजी नगर, बीसएनएल ऑफिस के आसपास के क्षेत्रों को खंगाला लेकिन कहीं पता नहीं चला। बार-बार अलग-अलग मोबाइल लोकेशन से पुलिस भी चकरघन्नी होकर घूमती रही।
दिनभरछह थानों की पुलिस, पर नहीं मिली सफलता
प्रोपर्टीडीलर के अपहरण की सूचना मिलने के बाद गुरुवार सुबह से पुलिस ने प्रोपर्टी डीलर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक बहादुर सिंह भंडारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतीशचंद जांगिड़ मदनगंज थाने पहुंच गए और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए थे। एसपी ने किशनगढ़ शहर थाना पुलिस, गांधीनगर थाना पुलिस, बोराडा थाना पुलिस को बुलाकर चारों ओर टीमें बनाकर तलाश शुरू कर दी। मोाबइल लोकेशन के आधार पर चारों ओर भागती रही। बांदरसिंदरी पुलिस को जयपुर हाइवे, रूपनगढ़ थाना पुलिस को हनुमानगढ़ मेगा हाइवे क्षेत्र में तलाश के लिए भेजा गया। छह थानों की पुलिस आरोपियों तलाश में जुटी थी लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिर दोनों को परिवार के सदस्य ही सुरसुरा से घर ले आए।
मदनगंज-किशनगढ़. अपहरण की घटना के बाद औसवाली मौहल्ला स्थित प्रोपर्टी डीलर के आवास पर जमा लोगों की भीड़