युवती लापता
मदनगंज-किशनगढ़| मदनगंजथाने में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। महाराष्ट्र के शास्त्री चंद्रपुर निवासी अनिल स्वामी पुत्र मुरलीधर ने बताया कि उसकी भतीजी श्रुति अग्रसेन नगर सपरिवार शादी में शरीक होने 6 फरवरी को आई थी। 11 फरवरी को शाम 6 बजे ब्यूटी पार्लर के लिए कहकर निकली और उसके बाद वापस नहीं लौटी।