िशविर में हजारों लोगों ने पिया काढ़ा
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़
स्वाइनफ्लू के प्रकोप से बचने के लिए गुरुवार को भी किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन कार्यालय में जैन सोशल ग्रुप तथा आयुर्वेद अस्पताल के तत्वावधान में काढ़ा वितरित किया गया। शिविर में मार्बल व्यापारियों, मजदूरों सहित नौ हजार से अधिक लोगों ने काढ़ा पिया। वहीं तीन हजार से ज्यादा लोग बोतलों में भरकर काढ़ा घर ले गए।
किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन कार्यालय पर सुबह 10 बजे काढ़ा वितरण किया गया। इस अवसर पर संरक्षक अतुल लुहाड़िया, उपाध्यक्ष महावीर कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर भुज मौजूद थे। काढ़ा वितरण कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों तथा व्यापारियों की लंबी कतारें थीं।
भारी भीड़ को देखते हुए तीन बड़े काउंटर लगाए गए। एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश टांक ने बताया कि कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्था जैन सोशल ग्रुप किशनगढ़ तथा आयुर्वेद अस्पताल के वैद्य कर्मचारियों का सहयोग रहा। टांक ने बताया कि काढ़ा वितरण का समय सुबह दस से दो बजे तक था मगर भीड़ को देखते हुए एक घंटा समय बढ़ाया गया। चार घंटे में नौ हजार लोगों ने काढ़ा पिया और तीन हजार से अधिक लोग बोतलों में काढ़ा भरकर घर ले गए। दूसरे दिन कुल बारह हजार लोगों ने काढ़े का सेवन किया। काढ़ा वितरण के दौरान संगठन मंत्री चेनाराम चौधरी, प्रचार सचिव प्रकाश जाजू, कार्यकारिणी सदस्य सुनील केजरीवाल, प्रदीप चांडक, राजेंद्र अग्रवाल, रविंद्र छाबड़ा, राकेश पाटनी, जैन सोशल ग्रुप के प्रभारी लूणकरण कासलीवाल, धर्मेंद्र चौपड़ा, हेमंत जांझरी, मुकेश पापड़ीवाल, नरेश पाटोदी, पंकज पहाड़िया, महेंद्र नाहर, सचिव राजेश रांवका, वैद्य ओमप्रकाश पारीक, कंपाउंडर आदित्य किशोर शर्मा, अरविंद जांझरी, मनोज पाटनी, सुशील बाकलीवाल, राकेश पाटनी, नरेंद्र भंडारी, मनीष गोधा सहित अन्य मौजूद थे। अजमेर रोड स्थित अग्रसेन भवन पर राजकीय आयुर्वेद अस्पताल के कर्मचारियों ने काढ़ा वितरित किया गया। वैद्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू सहित कई प्रकार की मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढ़े का वितरण किया जा रहा है। दो हजार से अधिक लोगों ने काढ़े का सेवन किया।
इसी प्रकार आरके पाटनी राजकीय महाविद्यालय परिसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कॉलेज के छात्र-छात्राओं काे काढ़ा पिलाया गया। काढा वितरण के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, अंकुश शर्मा, मदन मालाकार, सूरज चौधरी नगर मंत्री मनीष टेलर ने सहित अनेक विद्यार्थियों ने काढा का वितरण किया। स्वाइन फ्लू की बीमारी से बचाया जा सका। लक्ष्मीनगर स्थित रिसेंट प्रवेशिका स्कूल में विद्यार्थियों का काढा वितरण शुक्रवार को किया जाएगा। काढा का वितरण राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में किया जाएगा।
सुरसुराभदूण में भी पिलाया काढ़ा
रूपनगढ़|समीपवर्तीग्राम सुरसुरा में गुरुवार को तेजा शिक्षण संस्थान सुरसुरा में बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद सूण्डा ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी संतकुमार शर्मा के निर्देशन में काढ़ा बनाया गया। इसमें बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान अध्यापक प्रभुदयाल बिजारणियां, करतार सिंह, त्रिलोक चंद, चौथमल, रामनिवास,चेतन प्रसाद, अनिता शर्मा प्रतिभा दाधीच ने सहयोग दिया। शर्मा ने बताया कि सुरसुरा के सभी स्कूलों में बच्चों को रोजाना काढ़ा पिलाया जाएगा। रहेगा। इसी तरह ग्राम भदूण में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय पर स्वाइन फ्लू पर अंकुश लगाने के लिए भदूण में करीब 850 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। चिकित्सा प्रभारी शत्रुघ्न शर्मा ने बताया कि समाजसेवियों और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भदूण शिवनगर के बच्चों ग्रामीणों को भी काढ़ा पिलाया गया। चिकित्सा प्रभारी शर्मा ने बीमारी से बचाव की जानकारी दी।
मदनगंज-किशनगढ़. राजकीय महाविद्यालय में काढ़ा पिलाते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी।