चार ट्रॉली चारा जला
मदनगंज-किशनगढ़ | सांवतसरके नजदीक गुरुवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से चार ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। आग से मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सांवतसर स्थित जाट भवन के पास भागीरथ चौधरी पुत्र लक्ष्मण का बाड़ा है। बाड़े में शाम 6.35 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से चार ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। समय रहते आग पर काबू पाने से जनहानि टल गई।