पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूटर की डिक्की से डेढ़ लाख रुपए पार

स्कूटर की डिक्की से डेढ़ लाख रुपए पार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़

मुख्यचौराहे पर गुरुवार दोपहर को एक युवक ने कपड़ों पर गंदगी लगाकर स्कूटर की डिक्की से डेढ़ लाख रुपए पार कर लिए। घटना का पता चलते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मदनगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इंद्रा कॉलोनी निवासी भंवरलाल पुत्र मिश्रीलाल मालाकार ने मदनगंज थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह गुरुवार दोपहर 2 बजे मुख्य चौराहा स्थित एसबीबीजे बैंक से पैसे निकालने पहुंचा। उसनेे डेढ़ लाख रुपए निकालकर स्कूटर की डिक्की में नकदी को पैकेट में डालकर रख लिया। जब वह रवाना हुआ तो इसी दौरान पतला-दुबला 20-22 साल के युवक ने उसके कपड़ों पर उल्टी लगी होने की बात कही। जब उसने देखा तो कपड़े गंदे हो रखे थे। वह स्कूटर खड़ा कर कपड़े धोने लगा। जब वह वापस आया तो स्कूटर की डिक्की से नकदी गायब थी। ये देख उसने युवक को ढूंढा पर उसका पता नहीं चला। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना मदनगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी।