मुकदमा दर्ज करने के आदेश
मदनगंज-किशनगढ़ | न्यायालयने महिला के साथ मारपीट अपहरण के प्रयास के मामले में अरांई थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। काकलवाड़ा निवासी परिवादिया ने वकील रूपेश शर्मा के जरिये न्यायालय में वाद पेश कर बताया था कि 13 अगस्त को वह अपनी पुत्री के साथ खेत पर काम कर रही थी। तभी रामचंद्र, हरिकिशन, श्योराज, गुमान, श्योदान, गोपी सहित अन्य ट्रैक्टर में बैठकर आए और प्रतिवादिया उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगे।