पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के शक में युवकों की धुनाई

चोरी के शक में युवकों की धुनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़

रामनेररोड स्थित तेजा मार्केट के पास बुधवार सुबह डीजल चोरी के शक पर क्षेत्रवासियों ने दो युवकों की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने दोनों युवकों को डीजल से भरी पीपी सहित बैठा लिया और गांधीनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं देने पर पुलिस ने दोनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार तेजा मार्केट के पास दोनों युवक ट्रक के पास घूम रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने दोनों युवकों पर डीजल चुराने का आरोप लगाया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने डीजल चोरी के शक पर दोनों युवकों को पकड़कर धुनाई कर दी। मौके पर मोहन डूडी, गोपाल शर्मा सहित अन्य लोगों ने डीजल से भरी पीपी सहित दोनों युवकों को पकड़े रखा। बाद में गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पुलिस के सामने ही युवकों की धुनाई कर दी और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इन युवकों की पहचान पड़ाना गांव रूपनगढ़ निवासी विष्णु मेघवाल राकेश वैष्णव के रूप में हुई है।

डीजल चोरी के शक पर दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले जाती पुलिस।