पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी की बढ़ी रिमांड अवधि

आरोपी की बढ़ी रिमांड अवधि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़ | अजमेररोड स्थित शार्दुल के पास युवक की जेब से बीस हजार रुपए निकालने के मामले में पकड़े गए युवक की न्यायालय ने एक दिन की रिमांड अवधि और बढ़ाते हुए मदनगंज थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस फरार चल रहे दो अन्य आरोपी के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। मदनगंज थाना पुलिस के अनुसार पंचायत भवन के पास परबतसर निवासी वासुदेव रांदड पुत्र रामगोपाल रांदड ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि सोमवार दोपहर 1.30 बजे वह अजमेर रोड स्थित शार्दुल स्कूल के पास से जा रहा था। अचानक बाइक पर दो आदमी पास आए और उसमें से एक ने जेब में हाथ डालकर बीस हजार रुपए निकाल लिए।