- Hindi News
- रेलवे कर्मचारी अधिकारियों का प्रदर्शन कल
रेलवे कर्मचारी अधिकारियों का प्रदर्शन कल
मदनगंज किशनगढ़| आॅलइंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन के आह्वान पर नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को राज्य में किशनगढ़ सहित 50 से अधिक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाने के लिए जयपुर में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में किशनगढ़ शाखा के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। शाखा सचिव सुरेन्द्र सिंह नरुका ने बताया कि आॅल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन के सहायक महामंत्री एनडब्ल्यूआरईयू के महामंत्री मुकेश माथुर ने विभिन्न मुद्दों की ओर ध्यानाकृष्ट कराया।
माथुर ने बताया कि पिछले दस वर्ष में यात्री भार में 78 प्रतिशत, मालभार में 60 प्रतिशत, यात्रीगाड़ी संख्या में 35 प्रतिशत मालगाड़ी संख्या में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई, जबकि रेलवे कर्मचारियों की संख्या में दस प्रतिशत की कमी की गई। इस कारण कर्मचारियों अधिकारियों पर चार से पांच गुना तक कार्य का बोझ बढ़ गया है। कर्मचारियों की संख्या 14.1 लाख से घटकर 12.7 लाख रह गई है। निजीकरण के नाम पर आउट सोर्सिंग की योजना पर सख्त एतराज जताते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।