- Hindi News
- भैरवाई स्कूल में दूसरे दिन भी नहीं खुले ताले
भैरवाई स्कूल में दूसरे दिन भी नहीं खुले ताले
भास्कर न्यूज| उजोली/ किशनगढ़.
ग्रामभैरवाई स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में अध्यापिकाओं के प्रतिनियुक्ति पर जाने से विवाद दूसरे दिन बुधवार को भी चरम पर रहा। ग्रामीणाें ने मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संस्थाप्रधान भारत कुमार सहित शिक्षकों को स्कूल के मुख्य द्वार के बाहर बैठना पड़ा। गांव वालों ने विद्यार्थियों को भी विद्यालय के अंदर नहीं जाने दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोई भी अध्यापक अध्यापिका अपने शहर गांव से दूर जाकर पढ़ाना नहीं चाहते हैं। सभी अपने गृहक्षेत्र में समीपस्थ स्कूल के विद्यालय में सेवारत होना चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि हकीकत से बेपरवाह आला अधिकारी संस्था प्रधान से परामर्श किए बिना प्रतिनियुक्तियां कर रहे हैं। उक्त विसंगतियों पर कड़ा एतराज जताते हुए ग्रामीणों ने जिम्मेदार शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अध्यापिकाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सरपंच मूलचन्द रायका के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण इस बात पर अड़ गए कि तीनों अध्यापिकाओं की प्रतिनियुक्ति निरस्त नहीं होने तक तालाबंदी जारी रहेगी। ग्रामीणों ने सरकारी स्तर पर उक्त मामले की अनदेखी होने या अनुचित दबाव बनाने पर अपने बच्चों की टीसी कटवा लेने की चेतावनी भी दी। उल्लेखनीय है कि इतना हंगामा होने के बावजूद कोई भी शिक्षा अधिकारी मौके पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नहीं पहुंचा। उधर विद्यार्थियों को दूसरे दिन भी पोषाहार से वंचित होन पड़ा। इस पर स्कूल प्रशासन ने बाहर से नाश्ता मंगवाकर विद्यार्थियों को खिलाया।
250विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर
भैरवाईग्राम में राजकीय माध्यमिक स्कूल में पहली से कक्षा दसवीं तक 250 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। अध्यापकों के अभाव में इनका भविष्य दांव पर लग गया है। ग्रामवासियों ने बताया कि सरकारी स्कूलों में दिन प्रतिदिन नामांकन कम होने के बावजूद विभागीय अधिकारी इस मामले की अनदेखी कर रहे हैं। उधर विद्यालय में तालाबंदी तथा प्रतिनियुक्ति के कारण शैक्षणिक व्यवस्था बिगड़ने के हालात पर अभिभावकों ने चिंता जताई और समस्या समाधान नहीं होने पर न्याय के लिए कोर्ट की शरण में जाने की चेतावनी दी।
ये है मामला
ग्रामवासियोंने बताया कि स्कूल में अध्ययन कराने वाली अध्यापिका कल्पना शर्मा, गीतांजलि मेहता तथा सरस्वती माथुर ने शहर के नजदीक अपना डेप