स्थायी वारंटी गिरफ्तार
मदनगंज-किशनगढ़ | किशनगढ़शहर थाना पुलिस ने दस साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। किशनगढ़ शहर थाना पुलिस के अनुसार कुचील निवासी मोइनुद्दीन उर्फ मुन्ना पुत्र शफी मोहम्मद सरकारी अध्यापक के साथ मारपीट के मामले में दस साल से फरार था। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।