हर तरफ डांिडया की धूम
माता के पांचवे स्वरूप की पूजा
भास्कर न्यूज | मदनगंज किशनगढ़
शारदीयनवरात्रा के पांचवे दिन सोमवार को माता के पांचवे स्वरूप स्कन्द माता की अराधना के बाद शहर के गली मोहल्लों में माता के भजनों पर भक्तों का हुजूम गरबा डांडिया खेलने के लिए उमड़ पडा़। माता के भक्तों ने माता के रूपों में तथा कई प्रकार के स्वांग रचाकर गरबा खेले अजमेर रोड शार्दूल स्कूल, न्यू हाउसिंग बोर्ड, फरासिया में वीर तेजा क्लब, शांतिनगर में शिव गणेश नवयुवक मंडल, आजाद नगर, मालियों की ढाणी, दाधीच कालोनी, लक्ष्मीनगर में सत्य साई मंदिर, देव डूंगरी, इंद्रा नगर, मेहनत नगर, दाधीच गली, राजारेड्डी, कृष्णापुरी पंचमुखी बालाजी मंदिर, पुराना शहर, नया शहर तथा अन्य जगहों पर डांडिया में युवक युवतियों का हुजूम उमड़ रहा है। बड़े बूढ़े सभी इसका जमकर मजा ले रहें है।
शांतिनगरमें डांडिया उफान पर
वार्डसंख्या एक शांतिनगर में शिव गणेश मंडल के निर्देशन में चल रहे डांडिया में क्षेत्रवासी बढ़चढ़ कर भाग ले रहें है। धूम डांडिया 2014 का शुभारंभ मोहनलाल जांगिड़, श्रवण चौधरी, दातार सिंह शेखावत द्वारा मातारानी के दरबार में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद कई वर्ग में डांडियों की धमाल मची। डीजे की धुन पर क्षेत्रवासियों ने जमकर डांडिया का आनंद लिया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंडल के अध्यक्ष बनवारीलाल प्रजापति, कन्हैयालाल जांगिड़, रामकरण चौधरी, कन्हैयालाल प्रजापत ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। राधिके ग्रुप द्वारा शाुर्दल स्कूल में चल रहे चक डांडिया कार्यक्रम में भक्तों का उत्साह चरम पर था। माता के दरबार में माता के भक्तों ने लाल चुनरी पहनकर डांडिया और गरबा खेला। धरि रुप नौ दुर्गा सखी पावागढ़ में खेला गरबा आधा है चन्द्रमा रात आधी.. अजीब दास्तान है ये, माता ने बुलाया आवो खेले गरबा तथा अन्य गीतों पर जमकर डांडिया खेला। राधिके ग्रुप के चंद्रजीत धाबाई ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहित खंडेलवाल, रामदेव गुर्जर बाबा राजेन्द्र बाहेती द्वारा माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अतिथियों के डांडिया समारोह पर पहुंचने पर राधिके ग्रुप के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
उत्साहचरम पर
पुरानाशहर दीवान जी के मोहल्ले में जय अंबे ग्रुप