पूर्व छात्रसंघ महासचिव के साथ मारपीट
मदनगंज-किशनगढ़| शार्दुलस्कूल के बाहर रविवार रात को पूर्व कॉलेज छात्रसंघ महासचिव के साथ युवकों ने मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गए। घायल मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मदनगंज थाना पुलिस के अनुसार पूर्व छात्रसंघ महासचिव शिवाजी नगर निवासी मनीष टेलर रविवार रात 11 बजे शार्दुल स्कूल में गरबा महोत्सव देखने आया था। गरबा देखकर वह साथियों के साथ घर जाने लगा इसी दौरान दशरथ, मोहम्मद ताहिर सहित अन्य पांच-छह युवक आए और मनीष के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित की रिपोर्ट पर मदनगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।