लकड़ी गोदाम में अाग लाखों का नुकसान
मदनगंज-किशनगढ़|राजारेड़ी स्थितलिंक रोड पर बुधवार देर रात शॉर्टसर्किट से लकड़ियों के गोदाम में आग लग गई। दो दमकल की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से मशीनें, लकड़ियां आदि जल गए। जानकारी के अनुसार राजारेडी लिंक रोड पर सुरेश पुत्र हुकमीचंद शर्मा के गोदाम में रात 11 बजे गोदाम में शॉर्टसर्किट होने से लकड़ियों में आग लग गई। लोगों ने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना पर दो दमकलों की मदद से मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग से मशीन, कटिंग मशीन, मॉडलींग मशीन, सागवान की लकड़ियां आदि जल गए। सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचनी। फायरब्रिगेड की मदद से दो घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
राजारेडी क्षेत्र स्थित लकड़ियों के गोदाम में आग लगने के बाद पहुंची मदनगंज थाना पुलिस जमा भीड़।