पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढाई सफाई दाेनों में जीरो

पढाई सफाई दाेनों में जीरो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

शिक्षासंबलन के द्वितीय चरण में बुधवार को एसडीएम अशोक कुमार ने राजकीय शार्दूल बालिका माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में बालिकाओं काे गणित अंग्रेजी कमजोर निकली तथा सफाई व्यवस्था भी चिंताजनक दिखी। कक्षा कक्ष से सटे शौचालय में गंदगी पर एसडीएम ने संस्थाप्रधान को जमकर खरी खरी सुनाई। उन्होंने गंदगी देखकर नाराजगी जताई और कहा कि अगर फिर इस प्रकार की स्थिति बनती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम कुमार ने बालिकाओं से गणित, अंग्रेजी सहित विज्ञान में बेसिक जानकारी चाही मगर किसी भी बालिका ने सही तरीके से उत्तर नहीं दिया। एसडीएम कुमार ने कहा कि संबंधित अध्यापिकाओं को भी लताड़ लगाई। इसके बाद एसडीएम ने एसएमसी के पदाधिकारियांे की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

अभियानकी शुरुआत

शिक्षाविभाग के बड़े अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किशनगढ़ उपखंड की राजकीय प्राथमिक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूलों में चल रही प्राथमिक उच्च प्राथमिक कक्षा कक्षों में विद्यार्थियों का स्तर तथा शिक्षण में सुधार को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अवलोकन किया। हिन्दी में अपेक्षित सुधार है। स्तर भी ठीक है मगर गणित, अंग्रेजी विज्ञान में स्तर औसत से भी कम है। बुधवार को किशनगढ़ ब्लाक की दस में से नौ स्कूलों में जांच की गई। इसमें अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जयनारायण व्यास, एडीईओ विजेन्द्र बुंदवाल, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ अशोक कुमार, एसडीएम रुपनगढ़ हरि सिंह लंबोरा, बीईईओ निर्मल कुमार जैन,सहित अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ स्कूलों के विभिन्न रिकार्ड का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। शिक्षा संबलन के वर्तमान सत्र के दूसरे चरण में भी कोई अपेक्षित सुधार नजर नहीं आया। एसएसए से मिली जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने राजकीय शार्दूल बालिका माध्यमिक स्कूल, एसडीएम रूपनगढ़ ने राजकीय माध्यमिक स्कूल जाजोता, एडीईओ ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल अमरपुरा करकेड़ी, बीईईओ निर्मल कुमार जैन ने रधुनाथपुरा, विश्वभंर दयाल बुनकर ने राजपुरा, अनिल कुमार प्रधान पेड़ीभाटा, गंगाराम जाट, मुडेलों की ढाणी, में विद्यार्थियों की शिक्षा का स्तर अन्य व्यवस्था का अवलोकन किया।

^शिक्षा का स्तर बहुत कम है। विद्यार्थियों का गणित, अंग्रेजी का बेसिक ही क्लीयर नहीं है। जगह जगह गंदगी पसरी मिली, शिक्षा का स्तर सहित अन्य कई प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। अगर सुधार नहीं किया गया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पूरी रिपोर्ट से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया है। अशोककुमार, एसडीएम किशनगढ़

राजकीय बालिका शार्दुल स्कूल में त्रिभुज बनाकर गणित की जानकारी लेते एसडीएम अशोक कुमार।