पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर्मचारियों के 150 पद हों मंजूर

सफाई कर्मचारियों के 150 पद हों मंजूर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़

अखिलभारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने नगर परिषद सभापति गुणमाला पाटनी को वर्ष 2015-16 के बजट में 150 स्थायी सफाई कर्मचारियों के पदों की स्वीकृति अन्य मांगों को लेकर पांच सूत्रीय मांग पत्र साैंपा।

ज्ञापन में बताया कि कचरा परिवहन के लिए 10 ट्रैक्टर मय श्रमिक रखे जाने का प्रावधान करने, सफाई श्रमिकों की मजदूरी प्रतिदिन 300 रुपए के हिसाब से करवाने, ठेके पर कार्यरत सफाई श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान प्रत्येक माह 10 तारीख तक करवाया जाना सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन में बताया कि संघ के द्वारा दी गई उक्त मांगों को आगामी बजट के प्रस्ताव में लेकर सुचारू करवाया जाएं जिससे नगर परिषद किशनगढ़ की सफाई व्यवस्था सुचारू हो सके।