ट्रेन से गहनाें नकदी से भरा बैग पार
मदनगंज-किशनगढ़| भरतपुरसे किशनगढ़ रहा दंपती का किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर गहनाें नकदी से भरा बैग पार हो गया। पीड़ित ने जीआरपी चौकी में चोरी की शिकायत दी लेकिन शिकायत नहीं ली गई। पीड़ित को अजेमर जीआरपी थाने में जाकर मामला दर्ज कराना पड़ा।
जानकारी के अनुसार फरासिया ग्रामवासी लोकेश मीणा अपनी प|ी हेमा के साथ भरतपुर स्थित ससुराल में शादी से लौट रहा था। सुबह 11.15 बजे आगरा फोर्ट ट्रेन से किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा। जैसे ही वह अपनी सीट के पास पहुंचा तो ऊपर से बैग गायब हो गया। पीड़ित मीणा ने बताया कि बैग किशनगढ़ स्टेशन पर ही पार हुआ है। बैग में चार सोने की चूडियां, दो सोने की अंगूठियां, छह हजार रुपए नकद, माेबाइल फाेन आधार रखा हुआ था। चोरी की शिकायत किशनगढ़ जीआरपी चौकी को दी लेकिन पुलिस ने शिकायत लेने की बजाय अजमेर रिपोर्ट देने को कहा। इस पर मीणा ने अजमेर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दी।