- Hindi News
- रूपनगढ़ क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी
रूपनगढ़ क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी
रूपनगढ़| पुष्करविधायक सुरेश सिंह रावत ने कहा कि केंद्र से लेकर गांव तक कड़ी मिलाने का लाभ रूपनगढ़ रूपनगढ़ परिक्षेत्र को विकास कार्यों में रूप में मिलेगा। विकास में कोई कमी नहीं रहेगी।
रावत बुधवार को इस मौके पर उन्होने राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में शीघ्र ही महिला चिकित्सक तैनात करवाने का आश्वासन दिया साथ ही रूपनगढ़ में कांलेज खुलवाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई भी दी। इस मौके पर किशनगढ़ पंचायत समिति के प्रधान हनुमान भादू ने कहा कि सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास होगा तथा विकास कार्यो में कोई कमी नही रहेगी। इस मौके पर सरपंच भगवानदास लखन ने कहा कि रूपनगढ़ के विकास में कोई कमी नही रहेगी,सभी वार्डो में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएगे। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदाराम मुण्ड,ओमप्रकाश भडाणा,करतार जाट,पंचायत समिति सदस्य गोमाराम डूक्या,मंजू नंगलिया,उपसरपंच हाजी इकबाल छीपा,मण्डल अध्यक्ष धन्नाराम माण्डया,किशनगोपाल दरगड,प्रदीप गंगवाल ने भी समारोह को संबोधित किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों का विहिप के सुमेर सिंह चन्देल, मार्बल उघमी मुकेश थाकण, अशोक पाराशर, वार्ड पंच बिरदीचन्द कुमावत,भारत गुरूबानी, मनोज कुमावत, शंकर खाती, पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह, लालाराम डारा सहित अन्यों ने स्वागत किया।
स्वागत समारोह कों संबोिधत करते हुए पुष्कर िवधायक सुरेश रावत।