पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपिल को देखने उमड़ी भीड़, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

कपिल को देखने उमड़ी भीड़, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़

कॉमेडीनाइट विथ कपिल फेम हास्य कलाकार कपिल शर्मा और उनकी टीम बुधवार को किशनगढ़ मार्बल एरिया में फिल्म किस किस को प्यार करूं की शूिटंग के लिए पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों मजदूरों की भारी भीड़ कपिल को देखने वहां उमड़ पड़ी। कपिल को खुद शांति बनाए रखने के लिए कहना पड़ा, लेकिन हालात बेकाबू होते देखकर पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया।

कपिल शर्मा की फिल्म की शूटिंग होने और खुद कपिल शर्मा के होने का पता चलते ही मार्बल एरिया में काम करने वाले श्रमिकों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। मजदूर काम छोड़कर फिल्म शूटिंग देखने के लिए पहुंचने लगे। फिल्म यूनिट को बार-बार भीड़ को एक तरफ होने के लिए बोलना पड़ा। लेकिन कपिल शर्मा को देखने के लिए उत्साहित भीड़ काबू में नहीं आई। इस कारण तीन मिनट के गाने के लिए एक घंटे शूटिंग की बजाय छह घंटे लग गए।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आखिर खुद कपिल शर्मा ने माइक हाथ में लेकर भीड़ को हैलो बोला और शांति से सहयोग करने की अपिल की। इसके बाद चारों ओर से भीड़ जमा हो गई। अाखिर परेशान होकर फिल्म यूनिट वालों को पुलिस से भीड़ हटाने के लिए बोलना पड़ा। कुछ लोगों ने खेजड़ी के पेड़ काे काटकर शूटिंग के लिए लगाने पर विरोध जताया। पुलिस ने लाठियां भांजी और भीड़ को एक तरफ किया। बाद में मीडियाकर्मियों की मदद लेकर फिल्म के दृश्य फिल्माए गए।

मदनगंज-किशनगढ़- भीड़ के बेकाबू होने पर खदेड़ती गांधीनगर पुलिस

मदनगंज-किशनगढ़. भीड़ को खदेड़ती गांधीनगर थाना पुलिस।

मदनगंज-किशनगढ़. माइक लेकर भीड़ को समझाते अभिनेता कपिल शर्मा।