पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुंदोलाव में जलकुंभी निकालने का कार्य अंतिम चरणों में

गुंदोलाव में जलकुंभी निकालने का कार्य अंतिम चरणों में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़ | सांवतसरस्थित हमीर तालाब में जलकुंभी निकालने का काम अंतिम चरणों में है। अब तक 90 फीसदीसे अधिक जलकुंभी निकाली जा चुकी है। जलकुंभी निकलने से तालाब स्वच्छ और साफ दिखने लगा है। लगातार चल रही डिविडिंग मशीन ने अब तक तालाब से महज 10 फीसदी जलकुंभी निकालनी बाकी है। इनमें से भी अधिकांश जलकुंभी झाड़ियों कोने में है। जलकुंभी निकलने से हमीर तालाब साफ नजर आया। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि तालाब के पास डाली गई जलकुंभी को दूर फिंकवाया जाए वरना फिर से जलकुंभी हाेने की संभावना है। वर्तमान में बची जलकुंभी कोने और झाड़ियों में है। गुंदोलाव झील में भी जलकुंभी निकाली जा चुकी है।