- Hindi News
- मार्बल मजदूरों व्यापारियों को पिलाया काढ़ा
मार्बल मजदूरों व्यापारियों को पिलाया काढ़ा
मदनगंज-किशनगढ़ | स्वाइनफ्लू के प्रकोप से बचने के लिए बुधवार को किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन कार्यालय में जैन सोशल ग्रुप के तत्वावधान में काढ़ा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मार्बल व्यापारियों, मजदूरों सहित 10 हजार लोगों ने काढ़ा पिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के संरक्षक महावीर प्रसाद कोठारी (सूरज मार्बल) ने किया। एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश टांक ने बताया कि कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थान जैन सोशल ग्रुप किशनगढ़ का सहयोग रहा। चार घंटे में 10 हजार लोगों ने काढ़ा पिया। अध्यक्ष टांक ने बताया कि गुरुवार को भी काढ़ा वितरण शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश टांक, उपाध्यक्ष महावीर कोठारी धरतीधन, संगठन मंत्री चेनाराम चौधरी, प्रचार सचिव प्रकाश जाजू, कार्यकारिणी सदस्य सुनिल केजरीवाल, प्रदीप चांडक, राजेंद्र अग्रवाल, रविंद्र छाबड़ा, राकेश पाटनी, जैन सोशल ग्रुप के प्रभारी लूणकरण कासलीवाल, धर्मेंद्र चौपड़ा, हेमंत जांझरी, मुकेश पापडीवाल, नरेश पाटोदी, पंकज पहाडिया, महेंद्र नाहर, सचिव राजेश रांवका, वैद्य ओमप्रकाश पारीक, कंपाउंडर आदित्य किशोर शर्मा, अरविंद जांझरी, मनोज पाटनी, सुशील बाकलीवाल अादि मौजूद थे।
मदनगंज-किशनगढ़ | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राजकीय कॉलेज में गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कॉलेज के छात्र-छात्राओं काे काढ़ा पिलाया जाएगा। इसी तरह किशनगढ़ डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को अग्रसेन भवन में सुबह 9 बजे से काढ़ा पिलाया जाएगा।
काढ़ा पीने के लिए उमड़े व्यापारी मजदूर।