गोवंश को गोशाला पहुंचाया
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़
चांदसेनक्षेत्र में तस्कराें के चंगुल से छुड़वाए गए गोवंश को गोरक्षा दल ने मंगलवार को किशनगढ़ के सराना रोड स्थित बालाजी गोशाला भिजवाया। दल के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता पैदल ही 80 गोवंश को लेकर किशनगढ़ पहुंचे।
गौवंश को सुरक्षित गौशाला में रखवा तो दिया गया लेकिन 80 गौवंश होने से इनके चारे पानी की व्यवस्था का संकट खड़ा हो गया। गोशाला संचालक जीएस शेखावत ने बताया कि पहले ही उसकी गौशाला में 35 गायें थी लेकिन अब 80 गौवंश जाने से इतने सारे गौवंश के लिए चारे पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। सुबह 11 बजे गौरक्षा दल के नगर अध्यक्ष सुनील बंजारा, सुगन सिंह, भूराराम सांखला, बिरजू खटीक, श्रवण गुर्जर, बिजु सिंह, सुरेश, मनोज चौधरी, मनोज सामरिया, महावीर चौधरी, हैप्पी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्त्ता मौजूद थे। गोवंश को पैदल की चांदसेन से किशनगढ़ के लिए रवाना हुए। शहर के विभिन्न गौशाला संचालकों ने रखने से मना कर दिया। अंत में बालाजी गौशाला में गोवंश को रखा गया।