हरे पेड़ काटने का आरोप, कार्रवाई की मांग
मदनगंज-किशनगढ़| ग्रामचौसला के ग्रामवासियों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर चौसला गांव के चरागाह भूमि से हरे पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि चौसला के चरागाह भूमि से कुछ लोगों ने हरे पेड़ काटकर अपने बाड़ों में भर लिए है। इन व्यक्तियों ने चुनाव की आड़ में इस काम को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में भी हरे पेड़ काटने का काम जारी है। उपखंड अधिकारी से पुलिस कार्रवाई कराकर माल बरामद कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सुरेश शर्मा, बालू, मुकेश शर्मा, शैतान, राकेश कुमार, हरिराम, रामप्रसाद, नरेश सिंह, राजेंद्र सिंह, सत्यनारायण सैन सहित विभिन्न ग्रामवासी शामिल थे।