- Hindi News
- घायलों को लेने जा रही एंबुलेंस दुर्घटनग्रस्त
घायलों को लेने जा रही एंबुलेंस दुर्घटनग्रस्त
मदनगंज-किशनगढ़| बांदरसिंदरीमें दुर्घटना के बाद घायलों को लेने जा रही 108 एंबुलेंस सोमवार रात को जयपुर हाइवे स्थित न्यू एकता होटल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एंबुलेंस को कार ने ओवरटेक किया और बेकाबू होकर 108 सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस चालक कंपाउंडर बाल-बाल बच गया लेकिन एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बांदरसिंदरी गांव के निकट रात 9.30 बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी इस पर 108 घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जयपुर हाइवे पर एंबुलेंस सायरन बजाती हुई तेजी से बांदरसिंदरी की ओर जा रही थी कि इसी दौरान एक कार ने एंबुलेंस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ट्रक खड़ा होने से एंबुलेंस को साइड नहीं मिलेन से बेकाबू होकर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी।