पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव में प्रदूषण फैला रही हैं टायर फैक्ट्रियां

गांव में प्रदूषण फैला रही हैं टायर फैक्ट्रियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरकलां के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

भास्करन्यूज|मदनगंज-किशनगढ़

ग्रामउदयपुरकलां ग्रामवासियों ने उपखंड अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर उदयपुरकलां क्षेत्र में चल रही टायर फैक्ट्रियों को बंद कराने की मांग की। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।

ग्रामीणों ने बताया कि उदयपुरकलां क्षेत्र में टायर फैक्ट्रियां संचालित हो रही है। ये फैक्ट्रियां पिछले 4-5 वर्षों से चल रही है। इन फैक्ट्रियों से विषैली गैस, धुआं, कार्बन, पाउडर से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं। विषैली गैस धुएं से ग्रामवासी, महिला पुरुष, बच्चों में दमा जैसी घातक बीमारियां फैल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों की रखवाली कर राेजड़ों से तो फसल बचा लेते हैं मगर फैक्ट्रियों के प्रदूषण से फसलों खुद को बचाने का कोई रास्ता नजर नहीं रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी फैक्ट्रियां बंद कराने के लिए कईं बार मांग कर चुके हैं लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

उदयपुरकलां क्षेत्र में टायर फैक्ट्रियों को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध जताते ग्रामवासी