पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनन माफिया को शह दे रही है बाेराड़ा पुलिस

खनन माफिया को शह दे रही है बाेराड़ा पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

बोराड़ाक्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम में बोराड़ा पुलिस ही बाधक बन गई है। क्षेत्र में अवैध खनन तथा वैध खानों से खनिज की चोरी करने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बावजूद बोराड़ा पुलिस ने महीने भर में कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन अब अवैध खनन की शिकायत करने वालों पर ही चरागाह पर अतिक्रमण के आरोप की आड़ में दबाव डालने की साजिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गांव की खसरा संख्या 186 178 की 105 बीघा चरागाह भूमि पर अवैध खनन हो रहा है। खनन माफिया गिरोह सक्रिय है और पास ही बोराड़ा औद्योगिक क्षेत्र में क्वार्टज और फेल्सपार पाउडर बनाने की फैक्ट्रियां है। ब्लास्ट कर ट्रैक्टर ट्रोलियों में भरकर खनन माफिया गिरोह इन फैक्ट्रियों में बेच देता है।

बोराड़ा थाने में अधिकतर मुकदमे मारपीट के दर्ज है जिसकी वजह अवैध खनन है। इस संबंध में भास्कर ने गत माह समाचार प्रकाशित कर अवैध खनन की समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया तथा वैध खननकर्ताआें ने शिकायत की तो खनन महकमे ने बाेराड़ा क्षेत्र में टीम भेजी। लेकिन पुलिसकर्मियों सहित टीम के पहुंचने के कुछ ही देर पहले खनन माफिया ने क्रेनें हटा दीं और ग्रामीणों को एकत्र कर लिया। टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों मजदूरों ने पथराव कर दिया जिससे दो फोरमैन घायल हो गए। पुलिस ने पहले तो शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया उसके बाद शांति भंग का मामला दर्ज किया। उसके बावजूद पुलिस ने आज तक किसी को गिरफ्तार तक नहीं किया। इसी दौरान पंचायत चुनाव होने के कारण अवैध खनन अाश्चर्यजनक रूप से तेज कर दिया गया। गत सोमवार को पुलिस की शह पर कुछ ग्रामीणों ने किशनगढ़ उपखंड अधिकारी को शिकायत कर चरागाह पर अतिक्रमण की शिकायत कर वैध खननकर्ताअों को ही कठघरे में खड़ा किया जा रहा है।

बारूदका भी अवैध कारोबार

बोराड़ाक्षेत्र नशे बारूद के अवैध कारोबार का ट्रांजिट सेंटर के रूप में विकसित हो रहा है। खानों में ब्लास्ट के लिए बारूद की छड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। अवैध खनन करने वाले गिरोह सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में बारूद का अवैध कारोबार भी फल फूल रहा है। मजदूर नशा कर काम करते है इसलिए डोडा पोस्त के अवैध कारोबारी भी सक्रिय है।

नियमोंकी उड़ा रहे हैं धज्जियां

बोराड़ामें किए जा रहे अवैध खनन खनन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। नियमानुसार में खान पर काम करते समय मजदूरों की सुरक्षा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स अन्य उपचार के साधन होने चाहिए। पर यहां ऐसी कोई चिकित्सा सुविधा नहीं है। इसके अलावा जर्जर होती गिरने वाली खान के आसपास मजदूरों से काम नहीं लिया जा सकता।