कांग्रेसियों ने पायलट जयंती मनाई
मदनगंज-किशनगढ़| ब्लॉककांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को ब्लाॅक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किसान नेता राजेश पायलट की 70 वीं जयंती मनाई गई। ब्लॉक अध्यक्ष शक्की मोहम्मद, नगर अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, जिला सचिव रामदेव गुर्जर, जिला प्रवक्ता राकेश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष हमीदा बानो, नसीम अहमद, मदन जाजोरियो सहत अन्य वक्ताओं ने पायलट जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। संचालन जगदीश वर्मा ने किया। इसी तरह सांवतसर स्थित गुर्जर छात्रावास में राजेश पायलट ग्रुप किशनगढ़ की ओर से अध्यक्ष राजेश गुर्जर के नेतृत्व में किसान नेता राजेश पायलट की जयंती मनाई गई।