आप की दिल्ली चुनाव जीत पर मनाई खुशी
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़
दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की एतिहासिक जीत पर मंगलवार को मुख्य चौराहे पर आमा आदमी पार्टी किशनगढ़ के कार्यकर्त्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। दोपहर 2 बजे आप के कार्यकर्त्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर दिल्ली में जीत की बधाई दी। इस मौके पर अनिल कौशिक, प्रभुलाल पंवार, गोपाल माहेश्वरी, राजू भाई, शेर मोहम्मद, कैलाशचंद राठौड़, राजेश पाराशर, ललित पाराशर, कैलाश बंजारा, महावीर सिंह, मुकेश पंवार, विशाल शर्मा, रिंकू शर्मा, रामावतार शर्मा, अर्जुन पंडित, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
नरवर|नईदिल्ली में विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की 70 में से 67 सीटें लाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। आप की जीत पर कायमपुरा में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बाटीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में पूरे देश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और पूरे देश को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाएगी। इसके अलावा, नरवर, छातड़ी, बूबानी, गेगल, अरड़का आदि गांवों में खुशी मनाई गई।
मदनगंज-किशनगढ़. दिल्ली में जीत के बाद मुख्य चौराहे पर खुशी मनाते किशनगढ़ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता।