पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले माह से टोल ; बूथ पर बिना वाहन रुके कटेगा टैक्स

अगले माह से टोल ; बूथ पर बिना वाहन रुके कटेगा टैक्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अगलेमाह से देश के सभी नेशनल हाइवे पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) शुरू हो जाएगा। यानी टोल पर बिना रुके सिर्फ एक टैग के जरिए आपका टैक्स कट जाएगा। राज्य के 29 टोल प्लाजा में से 20 पर ई-टोलिंग लेन तैयार भी हो चुकी है। मार्च अंत तक सभी टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन का काम शुरू हो जाएगा। शेष| पेज 10

उल्लेखनीयहै कि केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मार्च से देश के सभी नेशनल हाइवे पर टोल कलेक्शन शुरू करने के निर्देश दे रखे हैं। एनएचएआई के डीजीएम हरीश शर्मा के अनुसार राजस्थान के सभी टोल प्लाजा अगले माह तक ईटीसी से जोड़ दिए जाएंगे।

जयपुर-किशनगढ़ एक्सप्रेस-वे प्रदेश का पहला हाईवे जहां ई-टोल है। वाहन के आते ही सेंसर पैसे काट लेता है। फोटो: महेन्द्र शर्मा

दो बड़े फायदे

दस मिनट बचेंगे हर बूथ पर अनुमानके तौर पर एक टोल बूथ पर टोल कटाने में दस मिनट लगते हैं।

87हजार करोड़ का ईंधन हरसाल टोल बूथ पर जाम की वजह से 87 हजार करोड़ का ईंधन बेकार।