पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमीर तालाब से निकाली जलकुंभी, अभियान जारी

हमीर तालाब से निकाली जलकुंभी, अभियान जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

सांवतसरस्थित हमीर तालाब में 80 फीसदी जलकुंभी बाहर निकाली जा चुकी है। जलकुंभी निकलने से तालाब स्वच्छ और साफ दिखने लगा है। लगातार चल रही डिविडिंग मशीन ने अब तक तालाब से महज 20 फीसदी जलकुंभी निकालनी बाकी है। इनमें से भी अधिकांश जलकुंभी झाड़ियों कोने में है। जलकुंभी निकलने से हमीर तालाब साफ नजर आया। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि तलाब से जलकुंभी तो निकाल दी गई लेकिन रेलवे लाइन के पास स्थित दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त है जो दुर्घटना का कारण बन सकती है। आए दिन लोेग क्षतिग्रस्त दीवार के कारण दुर्घटना का कारण बनते है। रात को यहां से आवागमन के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इधर जलकुंभी निकालने के कारण रास्ते में एक तरफ ढेर जमा हो गया। लेकिन जलकुंभी को अन्यत्र फिंकवाने में दिक्कत रही है। मालूम हो कि गुंदोलाव झील में भी जलकुंभी निकाली जा चुकी है।

मदनगंज-किशनगढ़. सांवतसर स्थित हमीर तालाब से निकाली गई जलकुंभी।