पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गो वंश को बचाने का आह्वान

गो वंश को बचाने का आह्वान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़| अखिलभारत हिंदूृ क्रांति सेना की रविवार को आरके लिंक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी ने गौ सरंक्षण पर जोर दिया। इस दौरान गौरक्षा अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बच्चू सिंह बैंसला, प्रदेश महासचिव जितेंद्र सिंह अरांई, प्रदेश प्रवक्ता सत्यम आर्य मौजूद थे। सोनी ने बताया कि 14 फरवरी को गौरक्षा रैली एवं आमसभा जयपुर में होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आमजन ज्यादा से ज्यादा अभियान से जुड़कर एक टोल फ्री नंबर 08030636044 पर मिस्ड कॉल से इस महाकुंभ में योगदान कर सकते है। प्रदेश महासचिव ने बताया कि रैली का उद्देश्य गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले, गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगे, गौ तस्करों को उम्र कैद या फांसी का का प्रावधान सहित अन्य मांगों को पूरा कराना है। इस मौके पर तहसील संयोजक संदीप सिंह खानपुर, तहसील प्रचार प्रसार प्रमुख राजेंद्र चुरली, नगर उपाध्यक्ष राकेश गरवा, दिवाकर गौड़, शुभम चौहान मौजूद थे।

गौरक्षा अभियान के लिए पोस्टर का विमोचन करते क्रांति सेना के पदाधिकारी।