पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजपुरोहित सेवा समिति ने किया स्वागत

राजपुरोहित सेवा समिति ने किया स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़| रामनेररोड गांधीनगर स्थित खेतेश्वर उच्च प्राथमिक विद्यालय में राजपुरोहित सेवा समिति की सभा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कमेटी सचिव मनीष राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ खेतेश्वर भगवान के माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच काढ़ा की लक्ष्मी कंवर सरगांव की सरपंच प्रिया कंवर का माल्यार्पण कर शोल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम नवनिर्वाचित सरपंच रामपुरा के जितेंद्र सिंह राजपुरोहित का रामेश्वर सिंह भुवाड़ा के द्वारा माल्यार्पण साफा बंधाकर स्वागत किया गया। भूतपूर्व सरपंच भंवरसिंह भुवाड़ा का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष रामेश्वर सिंह भुवाड़ा के द्वारा किया गया।