पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवकरण ने जीता स्वर्ण पदक

देवकरण ने जीता स्वर्ण पदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़| जिलाबैंच प्रेस पावर लिफ्टिंग संघ की ओर से नगरा स्थित कैरिज मैदान में जिलास्तरीय बैंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में किशनगढ़ निवासी देवकरण चौधरी ने 90 किलो भार वर्ग में 135 किलोग्राम की बैंच प्रेस उठाकर खिताब जीता। इसके अलावा किशनगढ़ निवासी गोपी गुर्जर ने 85 भार वर्ग में रजत पदक जीता। देवकरण एवं गोपी का 12 फरवरी को अलवर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयन किया गया है। इससे पहले देवकरण कईं प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं। अब उनका लक्ष्य 175 किलोग्राम की बैंच प्रेस उठाकर रिकॉर्ड बनाना है।