माहेश्वरी सेवा सदन का लोकार्पण 11 को
मदनगंज-किशनगढ़| चंद्राकॉलोनी स्थित माहेश्वरी सेवा सदन का 11 फरवरी बुधवार को लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा। श्रीजी महाराज के कर कमलों द्वारा एवं युवाचार्य श्यामशरण देव महाराज के सानिध्य में दोपहर 1.30 बजे होगा। समारोह के मुख्य अतिशि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री रामकुमार भूतड़ा, अध्यक्षता आेमप्रकाश दरगड़, विशिष्ट अतिथि श्यामसुंदर छापरवाल सहित अन्य होंगे। कोषाध्यक्ष कैलाशचंद लढा ने बताया कि 9 फरवरी साेमवार को शाम 7.30 बजे सुंदरकांड के पाठ होंगे तथा 10 फरवरी को हवन अनुष्ठान होंगे। 11 फरवरी को प्रात: कलश यात्रा निकलेगी।