पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलोरा में ढाका बने उप प्रधान

सिलोरा में ढाका बने उप प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

पंचायतसमिति सिलोरा किशनगढ़ के उपप्रधान पद पर निर्दलीय जयनारायण ढाका ने एक वोट से जीत हासिल की। ढाका को दस वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विश्राम चौधरी को 9 वोट मिले। निर्दलीय ढाका को प्रधान बनाने की एवज में किया वादा भाजपा ने निभाया। वहीं ढाका को उपप्रधान बनाया। सिलोरा पंचायत समिति में कुल 19 सदस्य हैं। इसमें कांग्रेस भाजपा के 9-9 सदस्य चुने गए थे। वार्ड संख्या 10 से निर्दलीय जयनारायण ढाका जीते थे। इससे पूर्व सुबह उपप्रधान पद के लिए तीन लोगों ने पांच नामांकन दाखिल किए।

कांग्रेस की ओर से विश्राम चौधरी, भाजपा की ओर से निर्दलीय जयनारायण ढाका और गोमाराम ने नामांकन दाखिल किया। इससे माहौल गरमा गया और दोनों उम्मीदवारों के समर्थक पंचायत समिति भवन के सामने उलझ गए। यहां तक की हालत मारपीट में बदल गए। उन्हें आपस में समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद भाजपा ने ढाका को अपना सिंबल दे दिया। वहीं दूसरे दावेदार गोमाराम को समझाबुझाकर शांत किया। प्रधान हनुमान भादू दोनों को लेकर पंचायत समिति पहुंचे और निर्दलीय भरे दोनों नामांकन वापस लिए। गोमाराम ने भाजपा से दाखिल किया नामांकन वापस लिया। उसके बाद उपप्रधान पद के लिए भाजपा की ओर से जयनारायण ढाका और कांग्रेस की ओर से विश्राम चौधरी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। भाजपा की फूट का फायदा कांग्रेस को मिलने की संभावना से माहौल गरमा गया। मौके पर पंचायत समिति परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतीश चंद जांगिड़, उपाधीक्षक जगदीश राव, मदनगंज सीआई हरिराम कुमावत, किशनगढ़ थाना सीआई गोमाराम चौधरी गांधीनगर थानाधिकारी लक्ष्मणराम विश्नोई सहित तीन थाना पुलिस का जाप्ता तैनात रहा।

कांग्रेस के सभी सदस्यों ने एक साथ आकर पहले मतदान किया। करीब शाम 4.30 बजे भाजपा के सभी सदस्यों ने एक साथ मतदान किया।

उप प्रधान जयनारायण ढाका।

मदनगंज-किशनगढ़. सिलोरा पंचायत समिति कार्यालय के बाहर उपप्रधान के चुनाव के दौरान जमा भीड़ ओर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात पुलिस जाप्ता।

अरांई पंचायत समिति में रविवार को समर्थकों के साथ उप प्रधान रश्मिबाला।