पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से बचने के लिए वितरित किया काढ़ा

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए वितरित किया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़| स्वाईनफ्लू से बचाव के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर रविवार को भी काढ़े का वितरण किया गया। काढ़ा पीने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। हिंदू ह्दय समिति के तत्वावधान में रविवार को सुमेर नगर स्थित भव्या हैल्थ कार्यालय में इलैक्ट्रोपैथी दवाईयां तथा काढ़ा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 1200 लोगों ने काढ़े का सेवन किया। शिविर में डॉ. योगेंद्र पुरोहित, डॉ. विनय सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा, डॉ. विनय सिंह चौहान, दीपक टेलर, दीपक शर्मा, साहिल अग्रवाल, डॉ. मुरली, डॉ. प्रताप, लोकेश राजपुरोहित सहित अन्य लोग मौजूद थे। इसी तरह पुरानी मिल चौराहा स्थित मंसूरी मार्केट में व्यापारियों द्वारा आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया गया। करीब 3500 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। शिविर में गिरधारी अमरवानी, हमीद मंसूरी, विवेक सोलंकी, महबूब सुबराती, सुरेंद्र सिंधवी, रतनलाल लखारा, गणेश, विजय अमरवानी, धनश्याम सैन, सहित अन्य मौजूद थे। इसी तरह भारत विकास परिषद शाखा मदनंज-किशनगढ़ द्वारा राधासर्वेश्वर मंदिर में स्वाईन फ्लू रोग से बचाव के लिए काढ़ा वितरण के प्रथम चरण के तीसरे दिन 6 हजार से अधिक लोगों को काढ़ा पिलाया गया।

सचिव विजय शर्मा, गोविंद अग्रवाल, अध्यक्ष श्यामसुंदर दरगड़, प्रकल्प प्रभारी महेंद्र मित्तल, राजकुमार बांगड़, मनोज कामदार, धीरज पाटोदी, अभिषेक राठी, आदित्य डागा, सुनिल गोयल, सुनिल व्यास, हरिकिशन छापरवाल सहित अन्य मौजूद थे। इसके अलावा भारतीय कल्याण मंडल नया शहर की ओर से सुबह 10 बजे शाम 4 बजे काढ़ा वितरण किया गया।

शिविर में 2 हजार लोगों ने काढ़ा पिया। इसमें मोहन सामरिया, गुलाबचंद कुमावत, जयराम मालाकार, पार्षद ज्योति कुमावत, श्यामसुंदर दायमा, टीकमचंद दायमा, संजय कुमार कोहली, सुमेर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

पुराना मिल चौराहे के पास रविवार को काढ़ा पीने के लिए उमड़े लोग।