- Hindi News
- असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चलेगा विशेष अभियान
असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चलेगा विशेष अभियान
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.
शहरमें बढ़ती छेड़छाड़ अपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। पुलिस ऐसे क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रख शराब पीने वाले, जुआ-सट्टा खेलने वाले छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। जिन क्षेत्रों को असामाजिक तत्वों ने अपना अड्डा बना रखा है उन क्षेत्रों को शराबियों, सटोरियों से मुक्त कराने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाकर असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करेगी। खासकर 14 फरवरी को होने वाले विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर भी पुलिस की सटोरियों पर विशेष नजर रहेगी। मनचलों पर पुलिस लगाम कसने की तैयारी करते हुए पुलिस ने अभियान भी शुरू कर दिया है। पिछले कुछ समय से शहर में छेड़छाड़ के साथ-साथ जुआ सट्टे में बढ़ोत्तरी हुई है। इन सबको ध्यान में रखते हुए नए साल के साथ पुलिस मनचलों शराबियों को धर दबोचने की तैयारी में है। क्षेत्रवासी के एक फोन या मैसेज पर पुलिस तुरंत ऐसे क्षेत्रों में कार्रवाई करेगी जो सटोरियों शराबियों की शरणस्थली बना हुआ है।
भारत-पाकिस्तानके मैच पर रहेगी नजर पुलिसउपाधीक्षक जगदीश राव ने बताया कि 14 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर सटोरियाें पर विशेष नजर रहेगी। इसके अलावा विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं की समय-समय पर जांच की जाएगी। इसके अलावा अन्य क्रिकेट मैच पर भी पुलिस की नजर रहेगी। वर्ष 2011 में हुए विश्व कप के दौरान भी मदनगंज थाना पुलिस ने सट्टा खेलते कुछ लोगों को पकड़ा था जिनसे टीवी मोबाइल सहित नकदी बरामद हुई थी।