पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्यान में आग लगने से दो लाख का नुकसान

उद्यान में आग लगने से दो लाख का नुकसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़। जयपुर रोड पर शिवम वाटिका में अज्ञात कारणों से रविवार दोपहर आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दो फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से वाटिका में फलदार पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए। आग से दो लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जयपुर रोड पर शिवम वाटिका है। दोपहर 12.40 बजे वाटिका में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हवा के साथ आग भीषण हो गई और पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया। क्षेत्रवासियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
किशनगढ़ फायरब्रिगेड कार्यालय को सूचना दी गई। दो दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से अमरूद, केले पौधे सहित करीब दो लाख रुपए का नुकसान बताया गया।