मगन कंवर ने संभाला सरपंच का पदभार
मदनगंज-किशनगढ़| पंचायतऊंटड़ा में मगन कंवर ने सरपंच पद का कार्य भार ग्रहण किया। इस दौरान नवनिर्वाचित वार्ड पंच बिशन सिंह, कानाराम चौधरी, नसरू खान, विष्णु मालाकार, मुकेश चौधरी, गिरीराज चौधरी, भागचंद प्रजापत, राजेंद्र सिंह सराना मौजूद थे। ग्रामीणों के अनुसार ऊंटड़ा ग्राम पंचायत में दो गांव आते है। ऊंटड़ा सराना में आज तक ग्राम पंचायत का सरपंच ऊंटड़ा गांव का ही बनता आया है। लेकिन आजादी के बाद पहली बार सराना गांव का सरपंच बनने पर सराना ग्रामवासियों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला है।