पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

अतिक्रमण हटाने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़

न्यूहाउिसंग बोर्ड स्थित लुहार कॉलोनी में तीन दिन पूर्व नगर परिषद की ओर से तोड़े गए पक्के अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में क्षेत्रवासी एकत्रित होकर सुबह उपखंड अधिकारी आवास पर पहुंचे। लेकिन एसडीएम के िसलोरा पंचायत समिति कार्यालय में चुनाव होने के कारण नहीं मिल पाए। इस पर गुस्साए क्षेत्रवासियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर ही विरोध प्रदर्शन किया और नुकसान की भरपाई जगह दिलाने की मांग की। मालूम हो कि क्षेत्रवासियों ने शनिवार को विधायक के आवास और सभापति के आवास पर भी विरोध प्रदर्शन किया था।

6 फरवरी को नगर परिषद के अतिक्रमण दस्ते ने आयुक्त के निर्देश पर न्यू हाऊसिंग बोर्ड स्थित लुहार कॉलोनी में पक्के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। परिषद ने 10 पक्के 5 कच्चे अतिक्रमण सहित 15 अतिक्रमण हटाए थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में कच्ची बस्ती, लुहार कॉलोनी के क्षेत्रवासी सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर सुबह 10 बजे पुरानी मिल चौराहे के पास स्थित उपखंड अधिकारी आवास पर पहुंचे। क्षेत्रवासी ज्ञापन देने आए लेकिन उपप्रधान के चुनाव होने के कारण उपखंड अधिकारी उन्हे नहीं मिले। काफी देर इंतजार के बाद एसडीएम के आवास पर नहीं होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि परिषद ने मिलभगत कर उनके आशियाने उजाड़ दिए और ये जगह किसी ओर को दे रहे है। जबकि आसपास के क्षेत्र में भी अतिक्रमण किया जा रहा है लेकिन परिषद इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। परिषद ने भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते सारे घर तोड़ दिए। क्षेत्रवासियों ने तोड़े गए मकानों और नुकसान की भरपाई करने और जगह दिलाने की मांग की। विरोध जताने वालों में रघुनाथ गुर्जर, गिरधारी भांभी, कैलाश रैगर, किशन गुर्जर, सहित अन्य मौजूद थे। मालूम हो कि शनिवार को भी क्षेत्रवासी विधायक भागीरथ चौधरी के आवास पर पहुंचे लेकिन विधायक के नहीं मिलने पर क्षेत्रवासी सभापति के आवास पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया।

अतिक्रमण हटाने के विरोध में उपखंड अधिकारी आवास के बाहर प्रदर्शन करतेे क्षेत्रवासी।