पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलाप्रमुख बनने पर रैगरान समाज में हर्ष

जिलाप्रमुख बनने पर रैगरान समाज में हर्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़|अजमेर जिलापरिषद के जिला प्रमुख रैगर समाज की वंदना नोगिया जिला प्रमुख बनने पर अखिल राजस्थान रैगरान विकास समिति और रैगर समाज प्रगतिशील संस्थान ने नोगिया को बधाई दी। संस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी विधायक भागीरथ चौधरी का आभार जताया। कार्यक्रम में समिति के राजस्थान अध्यक्ष अरविंद धोलखेडिया, किशनगढ़ शाखा अध्यक्ष प्रेमचंद मोहनपुरिया, संयोजक कैलाश मौर्या, नरेंद्र सुनारिया, सहसंयोजक उगमाराम बालोटिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश फुलवारी, सदस्य रामनिवास परसोया, ओम मुंडोतिया, सुनिल उदय, शिवराम सहित अन्य शामिल थे। इसी तरह रैगर समाज प्रगतिशील संस्थान के महामंत्री मदनलाल सांठीवाल, संयोजक मदनलाल वर्मा, कोषाध्यक्ष शिवराम बडारिया, संगठन मंत्री रामप्रसाद बडारिया, उपाध्यक्ष अशोक फुलवारी, प्रचार मंत्री पूरणमल बारोलिया, रतनलाल भोपारिया, सहित अन्य शामिल थे।