पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप ने की यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग

आप ने की यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़|आम आदमीपार्टी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर मदनगंज-किशनगढ़ की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की। एसडीएम को दिए ज्ञापन में पार्टी पदाधिकारियों ने बताया मदनगंज-किशनगढ़ में सरवाडी गेट, पुरानी मिला चौराहा, मदनगंज मुख्य चौराहा, टांक पेट्रोल पंप तिराहा रोडवेज बस स्टेंड, कृष्णापुरी, पावर हाऊस तिराहा, हाउसिंग बोर्ड के पास खानेड़ा गणेश तिराहे पर, ट्रेफिक सिंगल की व्यवस्था की जाए और यातायात पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की मांग की। उन्होंने मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने, बिना परमिट के चलने वाले टेम्पो पर प्रतिबंध लगाने, टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत करवाने, ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, यातायात पुलिस सप्ताह महीने में एक बार चलाने, यातायात नियमों का पालन करने, आमजन को जागरूक करने, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले व्यक्तियों का टेस्ट अनिवार्य करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शब्बीर अली, डार वीन, गीता देवी, इमाम अली, भागचंद, शेर मोहम्मद, अनिल कौशिक, भगवानदास, रमेश, राजू भाई, अभय राज, अशोक सहित अन्य मौजूद थे।