पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सालाना जलसे में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

सालाना जलसे में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़| सांवतसरस्थित ग्रीन रोज एकेडमी माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक भागीरथ चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि शिवराज पाटिल, रघुनाथ चुंडीवाल, भैरू चुंडीवाल, छीतरमल ढेला संवतसर क्षेत्र के पार्षद थे। कार्यक्रम में पुष्पा चौधरी एंड ग्रुप ने ईश वंदना की प्रस्तुति दी तथा इसके साथ ही पूजा चौधरी एंड ग्रुप ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। साथ ही विद्यालय संचालक घासीराम चौधरी ने बच्चों को अनुशासन के बा रें में प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अनुशासन की सीख दिलाई। इसके बाद समारोह में विद्यार्थियों में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जिसमें सबसे बेस्ट डांस ग्रुप प्रियंका एंड पार्टी को चुना। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हास्य नाटकों की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम अंत में विद्यालय प्रधानाध्यापक रूपनारायण बैरवा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मदनगंज-किशनगढ़. सांवतसरस्थित स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। इधर कार्यक्रम को संबाेधित करते विधायक भागीरथ चौधरी।