पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉटरी में निकला था किरण का नाम, वंदना कैसे बन गईं जिला प्रमुख!

लॉटरी में निकला था किरण का नाम, वंदना कैसे बन गईं जिला प्रमुख!

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरेश कासलीवाल | अजमेर @SK9672870154

अजमेरके जिला प्रमुख पद पर वार्ड 12 की सदस्य किरण जेदिया की ताजपोशी होनी थी। भाजपा के सभी विधायकों ने लॉटरी के जरिए किरण का नाम निकाला था। इन सभी ने पत्र लिखकर किरण का नाम तय होने की सूचना अजमेर जिले के प्रभारी शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी तक पहुंचाई थी।

पत्र लेकर गए थे किशनगढ़ के विधायक भागीरथ चौधरी। लेकिन अज्ञात कारणों से तो यह पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा और ही उन्हें यह बताया गया कि विधायकों ने सर्वसम्मति से किरण का नाम तय कर लिया है। फिर वंदना का नाम पार्टी के सर्वसम्मत प्रत्याशी के रूप में कैसे सामने आया?

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक भाजपा में सांवर लाल जाट, वासुदेव देवनानी और भंवर सिंह पलाड़ा अपने-अपने करीबी को जिला प्रमुख बनवाना चाहते थे। इन तीनों के उम्मीदवार अनिता बैरवा, वंदना नोगिया और किरण जेदिया थे। सूत्रों के मुताबिक देहात अध्यक्ष बीपी सारस्वत के निवास स्थान पर शुक्रवार की रात भाजपा के विधायक भागीरथ चौधरी, सुरेश रावत, शत्रुघ्न गौतम एकत्रित हुए। भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा भी मौजूद थे। जिला प्रमुख प्रत्याशी के नाम पर जब चर्चा हुई तो विधायक शत्रुघ्न गौतम ने वार्ड 18 से चुनकर आई समोक देवी का नाम आगे बढ़ाया। सूत्रों की मानें तो किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं हुई। भाजपा नेताओं ने कह दिया कि लॉटरी निकाल लेते हैं।

बताया जाता है कि किरण जेदिया, वंदना नोगिया, सरोज मेघवंशी समोक देवी रेगर के नाम की पर्ची डाली गई। पर्ची किरण जेदिया के नाम निकली। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जाट को भी दी गई। उन्होंने भी सहमति जता दी। सभी विधायकों ने पत्र तैयार किया, उस पर दस्तखत किए। यह पत्र विधायक भागीरथ चौधरी ने अजमेर के प्रभारी वासुदेव देवनानी तक पहुंचाया, ताकि वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक यह बात पहुंचा सकें कि लाटरी के जरिए किरण जेदिया का नाम अजमेर के जिला प्रमुख के रूप में विधायकों ने तय किया है।

सूत्रों के मुताबिक शनिवार की सुबह भाजपा के वे सभी विधायक जो बीपी सारस्वत के घर लॉटरी निकालते वक्त मौजूद थे तथा भंवर सिंह पलाड़ा सारस्वत उस वक्त हैरान रह गए जब उन्हें जिला प्रमुख पद पर वंदना नोगिया का नाम फाइनल होने की जानकारी मिली। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष को शिकायत भी की गई कि सर्वसम्मति से किरण जेदिया का नाम तय किया था। बताया जाता है कि प्रदेश नेतृत्व ने बताया कि किरण जेदिया से संबंधित कोई पत्र उन्हें नहीं मिला। उन्हें तो यह बताया गया कि वंदना नोगिया का नाम तय हुआ है। वो फाइनल हो गई है, अब कुछ नहीं हो सकता।

इनकाकहना है

^पत्रमिला या नहीं मिला, अब यह बातें गौण हो गई हैं। गड़े मुर्दे उखाड़ने से क्या फायदा? वंदना नोगिया अब जिला प्रमुख हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी विधायकों से व्यक्तिगत बात की है। -वासुदेवदेवनानी, चुनाव प्रभारी, अजमेर