मुख्यमंत्री से की स्थायीकरण की मांग
मदनगंज-किशनगढ़| राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय अजमेर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर शिक्षक भर्ती 2012 में चयनित शिक्षकों के वेतन स्थिरीकरण एवं सेवा स्थायीकरण की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि शिक्षक भर्ती 2012 में चयनित शिक्षकों का परिवीक्षाकाल सितंबर 14 नवंबर 2014 मे पूर्ण हो चुका है लेकिन 4-5 माह व्यतीत हो जाने के बाद भी स्थिरीकरण एवं सेवा स्थायीकरण के संबंध में विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया। ना ही इन शिक्षकों को संतुष्ट किया गया है जिससे शिक्षकों को आज भी फिक्स वेतन मिल रहा है समय पर वेतन स्थिरीकरण नहीं करने की दशा में इन शिक्षकों को भविष्य में एरियर वगैरह भी समय पर नहीं मिल सकेगा।