पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 225 आधार कार्ड बने, 125 के खुले खाते

225 आधार कार्ड बने, 125 के खुले खाते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूपनगढ़| समीपवर्तीग्राम सुरसुरा में राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही भामाशाह योजना के तहत चल रहे भामाशाह शिविर में मंगलवार को भी ग्रामीण अपने भामाशाह कार्ड बनाने के लिए उमड़े रूपनगढ़ तहसीलदार अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम सुरसुरा में आयोजित हो रहे भामाशाह योजना शिविर में सरपंच योगिता मुकेश शर्मा,विकास अधिकारी अमित कुमार शर्मा रूपनगढ़ थाना प्रभारी राजेश मीणा की मौजूदगी र्में ग्रामीणों को भामाशाह कार्ड़ बनने का कार्य जारी है। यह शिविर 13 सितम्बर से शुरू हुआ था। इस शिविर में अभी तक 350 परिवारों का नामांकन हुआ है तथा करीब एक हजार लोगों के भामाशाह कार्ड बन चूके है। वही इस दौरान करीब 225 आधार कार्ड भी बनाए गए हैं। वही मौके पर 125 खाते भी खोले गए। इस शिविर में ग्रामीणों की भीड उमड रही है तथा यह शिविर बुधवार तक सुरसुरा में रहेगा।

मदनगंज-किशनगढ़|वार्ड10 में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, फरासिया में भामाशाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को शिविर आयोजित किया गया। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि योजनांतर्गत फार्म वितरण कर भरवाए गए तथा भामाशाह योजनांतर्गत शिविर के दौरान सांयकाल तक 131 नामांकन तथा 66 आधार का नामांकन किया गया। पटवारी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता से सामाजिक पेंशन योजना, राशन कार्ड शुद्धिकरण के लिए आवेदन पत्र, विशेष योग्यजन का सर्वे तथा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य कराया गया। मौके पर देना बैंक किशनगढ़ की ओर से 200 आवेदन पत्र शून्य बैलेंस पर बचत खाता खुलवाने के लिए महिला मुखिया को उपलब्ध कराए गए, जिनके खाते खोलने की प्रक्रिया जारी है। शिविर में प्रभारी अधिकारी, आयुक्त नगर परिषद, लेखाधिकारी नगर परिषद किशनगढ़ नगर परिषद सांख्यिकी विभाग के कर्मचारी, महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित थे। आयुक्त ने बताया कि 17 18 सितंबर को भी वार्ड 10 के लाेगों के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय, फरासिया में शिविर का आयोजन होगा।