अग्रसेन जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ
भास्कर न्यूज|मदनगंज किशनगढ़
अजमेररोड स्थित अग्रसेन भवन पर मंगलवार को ध्वजारोहण कर अग्रसेन जयंती महोत्सव 2014 का शुभारंभ किया गया। संयोजक सत्यस्वरुप अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव शुभारंभ अवसर पर महाराज अग्रसेन माता लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। मंगलवार को कनिष्ठ वरिष्ठ वर्ग की कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान समाज अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
अग्रसेन भवन पर ध्वजारोहण करते अग्रवाल समाज पदाधिकारी।