पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चरागाह से हटाए अतिक्रमण

चरागाह से हटाए अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़

मोहनपुराके निवासियों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर गांव के चरागाह को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की। अतिक्रमण समस्या के कारण गांव में शांतिभंग होने की आशंका भी जताई गई है। ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम के करतार, कालू, शैतान, रामचन्द मोडूराम ने चरागाह पर अतिक्रमण कर लिया है।

इस कारण पशुओं को चराने में परेशानी हो रही है। पशुओं को अतिक्रमण वाली जगह ले जाने पर अतिक्रमी लड़ने पर उतारु हो जाते हैं। ज्ञापन देने वालो में सुखदेव, रामावतार, श्याम सुंदर, हरिराम, शिवराज, उगमा, नाथू, गिरधारी, लेखराज, जगदीश, भागचन्द, तथा अन्य ग्रामवासी थे।